Follow us on

Home » क्राइम » भेलूपुर पुलिस ने मंदिरों में चेन स्नैचिंग करने वाली दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, पीली धातु की चेन-लॉकेट बरामद

भेलूपुर पुलिस ने मंदिरों में चेन स्नैचिंग करने वाली दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, पीली धातु की चेन-लॉकेट बरामद

Share this post:

वाराणसी। जनपद के मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ हो रही चेन स्नैचिंग व चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भेलूपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल एवं पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम ने दो महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को अस्सी नाला, रविन्द्रपुरी के पास से चेन व लॉकेट चोरी करने वाली दो महिला अभियुक्ताओं को दबोच लिया। अभियुक्ताओं के कब्जे से पीली धातु की एक चेन व कृष्ण भगवान का लॉकेट (वजन लगभग 17 ग्राम) बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता द्वारा मंदिर में दर्शन के दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लॉकेट चोरी कर लेने के संबंध में थाना भेलूपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) व 317(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस सफल गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक किशन सोनी, महिला उप निरीक्षक रश्मि जायसवाल, कांस्टेबल रंजीत कुमार एवं कांस्टेबल नीरज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x