वाराणसी। शहर दक्षिणी विधानसभा के तत्वाधान में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. अजय चौरसिया द्वारा प्रकाशित समाजवादी पीडीए पंचांग–2026 का भव्य विमोचन रविवार को होटल शिवाय ग्रैंड के सभागार में सम्पन्न हुआ। समारोह में समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और पीडीए समाज की एकता को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष अजहर अली सिद्दीकी ने की, जबकि संचालन महानगर महासचिव योगेंद्र यादव ने किया। मुख्य अतिथि आशुतोष सिन्हा ने कहा कि समाजवादी पीडीए पंचांग की विशेषता यह है कि इसमें पीडीए समाज के महापुरुषों की जयंती, पुण्यतिथि एवं ऐतिहासिक दिवसों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। इससे नई पीढ़ी अपने पूर्वजों के सामाजिक संघर्ष, योगदान और गौरवशाली इतिहास से परिचित होगी तथा समाजवादी विचारधारा को समझने का अवसर मिलेगा। पंचांग के प्रकाशक एवं सपा प्रदेश सचिव डॉ. अजय चौरसिया ने कहा कि प्रदेश में समाज को बांटने की राजनीति की जा रही है और हर मुद्दे को धर्म के चश्मे से देखा जा रहा है। ऐसे समय में समाजवादी पीडीए पंचांग एकता, भाईचारे और सद्भावना का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि पंचांग को प्रदेशभर में पहुंचाकर पीडीए समाज को संगठित किया जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जनसमर्थन जुटाया जाएगा।विशिष्ट अतिथि प्रदीप जायसवाल ने कहा कि समाजवादी विचारधारा भारत के संविधान और लोकतंत्र की आत्मा है, जो समानता, न्याय और समरसता का मार्ग प्रशस्त करती है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समाजवादी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पीडीए समाज की एकजुटता को मजबूत करने, समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सतत संघर्ष का संकल्प लिया। पंचांग के व्यापक वितरण की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मोहम्मद दिलशाद अहमद, संजय मिश्रा, ईशान श्रीवास्तव, पारसनाथ जायसवाल, रवि जायसवाल, इकबाल अंसारी, हिफाजत अली, सुमित जायसवाल, सुजीत गुप्ता, चरणदास गुप्ता, अभिषेक यादव, रवि शंकर यादव, मिथिलेश साहनी बच्चा, जौहर प्रिंस, आलोक गुप्ता, प्रदीप मोदनवाल, काशीनाथ गुप्ता, सोहनलाल चौरसिया, मोहम्मद सलीम, गुफरान अंसारी, रामजी यादव, संतोष यादव, मोदस्सिर अहमद, शाहिद अंसारी, अरसद खां, शशि गुप्ता, राहुल कन्नौजिया सहित दक्षिणी विधानसभा के समस्त वार्डों के सेक्टर एवं जनरल प्रभारी उपस्थित रहे।









