Follow us on

Home » स्वास्थ्य » काशी में पीबीएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल: उच्चस्तरीय चिकित्सा का नया केंद्र

काशी में पीबीएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल: उच्चस्तरीय चिकित्सा का नया केंद्र

Share this post:

वाराणसी। पूर्वांचल क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में पीबीएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना की गई है। यह अस्पताल सभी राष्ट्रीय मानकों को पूरा करते हुए अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित है।

अस्पताल के संस्थापक प्रोफेसर डॉ. पी. बी. सिंह ने बीते तीन दशकों तक बीएचयू में सेवा देने के बाद, लगभग आठ वर्षों तक मैक्स अस्पताल, दिल्ली में यूरोलॉजी एवं ट्रांसप्लांट विभाग के निदेशक के रूप में कार्य किया। उनका सपना था कि पूर्वांचल के लोगों को भी महानगरों जैसी उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ, आधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय उपचार एक ही छत के नीचे उपलब्ध हों।

इसी उद्देश्य को साकार करते हुए मंडुआडीह-लहरतारा रोड पर पीबीएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शुरू हो चुका है। इस मिशन में उनके पुत्र डॉ. प्रशांत कुमार सिंह (सीनियर यूरोलॉजिस्ट) एवं डॉ. वैभव सिंह (सीनियर ऑर्थोपेडिक्स सर्जन) सहयोग कर रहे हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में विशेषज्ञ सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।

वर्तमान में अस्पताल में यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, मेडिसिन, जनरल सर्जरी, मेडिकल एवं सर्जिकल आईसीयू तथा गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

प्रोफेसर डॉ. पी. बी. सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भविष्य में यहाँ गुर्दा प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) सहित अन्य सुपर स्पेशलिटी विभागों के विकास की योजना है, जिससे पूर्वांचल के मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x