Follow us on

Home » ब रे का » बरेका के नवीन कुमार राय बने 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे पुरुष टीम के ऑब्जर्वर

बरेका के नवीन कुमार राय बने 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे पुरुष टीम के ऑब्जर्वर

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका), वाराणसी के कार्यालय अधीक्षक श्री नवीन कुमार राय को 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप (पुरुष वर्ग) में भारतीय रेलवे टीम का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 04 से 11 जनवरी 2026 तक संपूर्णानंद स्टेडियम, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में आयोजित की जा रही है। श्री नवीन कुमार राय का यह चयन वॉलीबॉल खेल के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक अनुभव, तकनीकी दक्षता, अनुशासन और समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उनकी इस उपलब्धि पर बरेका परिवार में हर्ष का माहौल है और सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल दायित्व निर्वहन की कामना की है। वर्तमान में श्री राय बरेका, वाराणसी में कार्यरत हैं और खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में निरंतर स्वयं को अद्यतन करते रहे हैं। उन्होंने एफआईवीबी (FIVB), स्विट्ज़रलैंड से अंतरराष्ट्रीय कोचिंग कोर्स (लेवल-1), तकनीकी सेमिनार (सेटर एवं मिडिल प्लेयर), बीच वॉलीबॉल कोचिंग सहित अनेक प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया है। इसके साथ ही वे उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के राज्य स्तरीय रेफरी भी हैं। कोच के रूप में भी श्री राय की उपलब्धियां उल्लेखनीय रही हैं। वर्ष 2015 में 63वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में उन्होंने भारतीय रेलवे पुरुष टीम को कोचिंग प्रदान करते हुए प्रथम स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी वर्ष आयोजित फेडरेशन कप में टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 2016, 2018 एवं 2022 की विभिन्न सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश पुरुष टीम के कोच के रूप में भी सराहनीय योगदान दिया। वर्ष 2015 से निरंतर वे बरेका वॉलीबॉल टीम के कोच के रूप में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं और उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। श्री नवीन कुमार राय का अनुशासन, प्रतिबद्धता और खेल के प्रति समर्पण बरेका के खेल वातावरण को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। बरेका परिवार को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x