Follow us on

Home » क्राइम » बीजेपी पार्षद के बेटे की गुंडई, सत्ता के नशे में चूर पार्षद के बेटे ने सरेआम दरोगा को जड़ा थप्पड़।

बीजेपी पार्षद के बेटे की गुंडई, सत्ता के नशे में चूर पार्षद के बेटे ने सरेआम दरोगा को जड़ा थप्पड़।

Share this post:

वाराणसी। मणिकर्णिका घाट के निकट संकरी गली में यातायात जाम हटाने के प्रयास के दौरान एक दरोगा को भाजपा पार्षद के बेटे ने सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। घटना ने प्रशासनिक अधिकारियों पर सत्ता के दुरुपयोग और राजनीतिक दबाव का सवाल खड़ा कर दिया है।

गुरुवार को चौक थाने के दरोगा अभिषेक त्रिपाठी मणिकर्णिका घाट के पास यातायात जाम को सुलझा रहे थे। इसी दौरान हुकुलगंज वार्ड के भाजपा पार्षद बृजेश श्रीवास्तव के बेटे ने वहां पहुंचकर न केवल दरोगा से अश्लील व्यवहार किया बल्कि उन्हें सरेआम थप्पड़ मार दिया। इस पूरे घटनाक्रम को वहां मौजूद लोगों ने देखा।

घटना के बाद चौक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने पर जमावड़ा और नेताओं का दबाव देखने को मिला, जो सत्ता के नशे में डूबी मानसिकता को उजागर करता है। हुकुलगंज वार्ड के कई स्थानीय निवासियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पार्षद बृजेश श्रीवास्तव का बेटा अक्सर दारू के नशे में रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पार्षद का बेटा पूरे इलाके में अपनी बदतमीजी और गुंडागर्दी के लिए बदनाम है। लोग डर के मारे खुलकर बोलने से कतरा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पार्षद बृजेश श्रीवास्तव पहले कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे। बाद में उन्होंने भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। सवाल सत्ता की संस्कृति पर यह घटना एक बार फिर उस दबंग मानसिकता पर सवाल खड़ा करती है जो सत्ता और संरक्षण के भरोसे कानून को हाथ में लेने से नहीं हिचकती।

प्रशासनिक अधिकारी के साथ मारपीट की यह घटना आम नागरिक के मन में विश्वास के संकट को और गहरा करती है। अब देखना यह है कि क्या इस पूरे मामले में कानून अपना काम करेगी या राजनीतिक दबाव न्याय पर भारी पड़ेगा।

 

 

 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x