Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » अधिवक्ताओं की बुलंद आवाज बने आनंद प्रकाश उपाध्याय, मिला भारी जनसमर्थन

अधिवक्ताओं की बुलंद आवाज बने आनंद प्रकाश उपाध्याय, मिला भारी जनसमर्थन

Share this post:

 

जौनपुर। कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के अधिकार, सम्मान और कल्याण की लड़ाई को निरंतर मजबूती देने वाले आनंद प्रकाश उपाध्याय आज अधिवक्ता समाज के बीच एक सशक्त और भरोसेमंद नाम बनकर उभरे हैं। अधिवक्ताओं के हितों के लिए हर मंच पर सक्रिय रहने वाले आनंद उपाध्याय को हिमालय परिवार द्वारा प्रांत के लीगल सेल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जो उनके सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों की बड़ी पहचान है। अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमालय परिवार के संरक्षक इंद्रेश कुमार के सान्निध्य और मार्गदर्शन में आनंद उपाध्याय ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को मजबूती से उठाया। नियुक्ति के बाद से ही वे संगठन की प्रेरणा से लगातार अधिवक्ताओं की आवाज बनकर संघर्षरत हैं और कचहरी परिसर में व्याप्त समस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। इन्हीं प्रयासों से प्रेरित होकर आनंद प्रकाश उपाध्याय ने सेंट्रल बार वाराणसी में आय-व्यय निरीक्षक पद के लिए चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। उनका स्पष्ट और दृढ़ नारा है।आनंद उपाध्याय का कहना है कि आने वाले दिनों में वे कचहरी परिसर से लेकर शासन-प्रशासन तक अधिवक्ताओं से जुड़ी हर समस्या को बुलंद आवाज में उठाएंगे और अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी स्तर पर संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।उनकी निरंतर सक्रियता, स्पष्ट सोच और जमीनी पकड़ का ही परिणाम है कि आज उन्हें अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। कचहरी परिसर में चर्चा है कि आगामी चुनाव में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x