Follow us on

Home » धर्म » कन्या पूजन से आरंभ हुई मंगल कलश शोभा यात्रा, गूंजे माता के जयकारे

कन्या पूजन से आरंभ हुई मंगल कलश शोभा यात्रा, गूंजे माता के जयकारे

Share this post:

वाराणसी। मां मंगला गौरी गभस्तीश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव पंचायतन अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को टाउन हाल से भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ टाउन हॉल मैदान में समाजसेवी रवि सर्राफ, कमल कुमार सिंह, राजू वर्मा (बिछिया वाले) सहित अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा कन्याओं के विधिवत पूजन के साथ हुआ।टाउन हॉल से आरंभ होकर शोभा यात्रा मैदागिन, बुलानाला, नीचीबाग, चौक पहुंची, जहां रवि सर्राफ के नेतृत्व में स्वर्णकार बंधुओं ने पुष्प वर्षा एवं आरती कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात यात्रा ठठेरी बाजार, चौखंबा होते हुए पंचगंगा घाट स्थित मां मंगला गौरी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर 131 कुँवारी कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। मां मंगला गौरी की विग्रह को रथ पर विराजमान कर गाजे-बाजे, डमरू दल, मंगल कलश धारण किए महिलाओं के साथ “जय माता दी” और “हर-हर महादेव” के उद्घोषों के बीच शोभा यात्रा निकाली गई।मंदिर परिसर में सायंकाल मां मंगला गौरी, बाबा गभस्तीश्वर महादेव सहित समस्त विग्रहों का सुगंधित पुष्प-मालाओं से भव्य श्रृंगार, भोग, हवन-पूजन एवं महाआरती की गई। इसके साथ ही आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से महंत पंडित नारायण गुरु, नरेंद्र कुमार पांडे, तरुण पांडे, मयंक पांडे, पंडित चुन्नू गुरु, रवि सर्राफ, कमल कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह, बच्चू राम सेठ, राजू वर्मा (बिछिया वाले), आशीष सोनी, हनी सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं, बच्चे एवं श्रद्धालु शामिल रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x