🔶 आयात मोर्चे पर झुका ड्रैगन: चीन की नई नीति का ऐलान, 2026 में 935 वस्तुओं पर आयात शुल्क घटेगा।
🔶 पुतिन के आवास पर ड्रोन हमला: ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात के अगले दिन घटना, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट।
🔶 यूक्रेन का बड़ा दावा: पुतिन के घर पर 91 ड्रोन से हमला, रूस बोला—हमारा टारगेट भी तैयार।

🔶 अरावली खनन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक, 100 मीटर से छोटी पहाड़ियों पर खनन फिलहाल बंद।
🔶 जम्मू-कश्मीर में सत्ता टकराव: CM और LG के बीच खींचतान से तबादले-अनुशासन अटके, अफसर असमंजस में।
🔶 मुंबई के भांडुप में दर्दनाक हादसा: रिवर्स करती बस ने 13 को कुचला, 4 की मौत, 9 घायल; चालक हिरासत में।
🔶 मुंबई नगर निगम चुनाव: महायुति में सीट बंटवारा तय, भाजपा 137 और शिवसेना 90 सीटों पर लड़ेगी।
🔶 उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, CJI बोले—जज से भी चूक हो सकती है।
🔶 सेना को मिली बड़ी ताकत: पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण।
🔶 शीतलहर और कोहरे का कहर: दृश्यता शून्य, 600 उड़ानें और 100 ट्रेनें प्रभावित; ठंड और बढ़ने के आसार।
🔶 यूपी में अजीब मामला: रायता खाने के बाद 200 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका, आवारा कुत्ते ने भैंस को काटा था।
🔶 Invesco रिपोर्ट: 2026 में भी भारत सबसे तेज़ बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा, RBI से राहत की उम्मीद।
🔶 अमित शाह असम दौरे पर: बटाद्रवा सांस्कृतिक परियोजना का उद्घाटन, घुसपैठ के लिए कांग्रेस पर निशाना।
🔶 ऋषिकेश को नए साल का तोहफा: जनवरी अंत तक जनता के लिए खुलेगा आधुनिक बजरंग सेतु।
🔶 नोएडा में WFH निर्देश: IT कंपनियों को 50% स्टाफ वर्क फ्रॉम होम पर रिपोर्ट देनी होगी।
🔶 पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब: ‘अल्पसंख्यक उत्पीड़न’ के आरोपों पर गिरेबां में झांकने की नसीहत।
🔶 पाक राष्ट्रपति का बयान: भारत से युद्ध शुरू होते ही बंकर में जाने की सलाह मिली थी।
🔶 ट्रंप की हमास को चेतावनी: हथियार डालने का सीमित समय, नहीं तो अंजाम तय।
🔷 शतरंज: फिडे वर्ल्ड रैपिड में कांस्य जीतने पर कोनेरू हंपी और अर्जुन को PM मोदी की बधाई।
🔷 क्रिकेट: विजय हजारे ट्रॉफी—ध्रुव जुरेल के शतक से यूपी की जीत, एमपी और मुंबई की लगातार तीसरी जीत।









