Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » चंदौली » चकिया में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन, अटल जी के विचारों से कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन खबर:

चकिया में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन, अटल जी के विचारों से कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन खबर:

Share this post:

 

चंदौली। चकिया स्थित लक्ष्मी पैलेस लॉन में अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड़ उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक कैलाश आचार्य, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह सहित विधानसभा चकिया के सभी मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन और व्यक्तित्व कार्यकर्ताओं के लिए एक सजीव उदाहरण है। अटल जी की प्रसिद्ध पंक्तियों को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि “भारत राष्ट्र केवल भूमि का टुकड़ा नहीं, बल्कि एक जीता-जागता राष्ट्र पुरुष है।” उन्होंने अटल जी की राजनीतिक यात्रा, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, चकिया मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता आशु, चकिया दक्षिणी मंडल अध्यक्ष त्रिलोकी बिंद सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x