Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » DGP राजीव कृष्णा के नेतृत्व में ‘यूपी पुलिस मंथन’ बना देश का रोल मॉडल

DGP राजीव कृष्णा के नेतृत्व में ‘यूपी पुलिस मंथन’ बना देश का रोल मॉडल

Share this post:

 

उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा के नेतृत्व में आयोजित ‘यूपी पुलिस मंथन’ सम्मेलन ने पुलिसिंग के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। देश में पहली बार किसी राज्य में इतना व्यापक, पेशेवर और विजनरी पुलिस सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसने अन्य राज्यों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस सम्मेलन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी 13 सत्रों में स्वयं उपस्थित रहे। प्रत्येक सत्र 50 मिनट से अधिक चला, जिसमें कानून-व्यवस्था, आधुनिक पुलिसिंग, तकनीक, मानव संसाधन, जनसुरक्षा और भविष्य की चुनौतियों पर 360 डिग्री मंथन किया गया।

सम्मेलन की सफल रूपरेखा और प्रभावी क्रियान्वयन में गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद की सक्रिय भूमिका भी स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिससे प्रशासनिक समन्वय और नीतिगत स्पष्टता मजबूत हुई।

‘यूपी पुलिस मंथन’ न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए दिशा निर्धारक मंच साबित हुआ, बल्कि यह सम्मेलन अब देशभर की पुलिस व्यवस्था के लिए रोल मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x