चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) तथा क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस टीम ने चोरी के पीतल के बर्तनों की बरामदगी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुगलसराय पुलिस टीम चेकिंग अभियान में लगी थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति चोरी के माल के साथ जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद अभियुक्त एवं बाल अपचारी भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त व बाल अपचारी के कब्जे से मु0अ0सं0 620/25, धारा 305(A) बीएनएस से संबंधित बड़ी मात्रा में चोरी के पीतल के बर्तन बरामद किए गए, जिनमें 01 पीतल की परात, 01 गमला, 01 कड़ाही, 02 थाली, 01 गगरा, 04 लोटा, 02 कटोरा, 02 प्लेट, 01 जग, 02 गिलास, 01 पीतल की डिबिया (जिस पर ‘ॐ’ अंकित), 01 छनौता, 01 पलटा, 01 टूटा हुआ कलछुल तथा 01 छोटा पीतल का गिलास शामिल है। चोरी के बर्तनों की तस्दीक होने पर मुकदमे में धारा 331(4) व 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली में विधिक कार्यवाही की गई है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चन्दकान्त मिश्रा, निवासी हमीदपुर (प्राइमरी स्कूल के पास) के घर से उक्त पीतल के बर्तन चोरी किए थे और उन्हें जंगल में छिपा दिया था। आज वे सभी बर्तन बेचने के लिए ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सचिन बिन्द पुत्र श्री कान्ता बिन्द, निवासी ग्राम जीवधीपुर, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है।इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह,उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह (चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर),हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार,हेड कांस्टेबल संतोष कुमार साह तथा कांस्टेबल मोहन सैनी शामिल रहे।थाना मुगलसराय पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।









