Follow us on

Home » राजनीति » घोसी उपचुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का दमदार ऐलान, राहुल कुमार होंगे प्रत्याशी, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर

घोसी उपचुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का दमदार ऐलान, राहुल कुमार होंगे प्रत्याशी, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर

Share this post:

वाराणसी। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज 28 दिसंबर 2025 को वाराणसी के शास्त्री घाट पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा उपचुनाव घोसी (जनपद मऊ) को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर पार्टी ने सर्वसम्मति से राहुल कुमार को भावी विधायक प्रत्याशी घोषित करते हुए उपचुनाव को दमदारी और सशक्त रूप से लड़ने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना तथा राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आर.के. आर्मो ने प्रदेश भर से उपस्थित जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का मूल उद्देश्य देश में प्रजातांत्रिक सुशासन की स्थापना, संविधान का पूर्ण पालन तथा प्रत्येक नागरिक को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक समानता दिलाना है।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पार्टी “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” के सिद्धांत पर चलते हुए अपने विचार जन-जन तक पहुंचाएगी और एक सुसंगत व न्यायपूर्ण राष्ट्र के निर्माण के लिए संघर्ष करेगी। प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू प्रसाद गोंड (मरावी) ने समीक्षा के उपरांत सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर माल्यार्पण एवं अभिनंदन किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान को तेज करने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश, मंडल, जिला तथा विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों की व्यापक उपस्थिति रही। प्रदेश सचिव, उपाध्यक्ष, महासचिव, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति मोर्चा, युवा मोर्चा, मीडिया, संगठन एवं छात्र संगठन के पदाधिकारियों सहित वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, मिर्जापुर, सोनभद्र, बस्ती, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, सुल्तानपुर, रायबरेली, अमेठी, कानपुर, बांदा, बहराइच, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हमीरपुर, संत कबीर नगर, देवरिया समेत अनेक जनपदों के जिला अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं ने एक स्वर में घोसी उपचुनाव को पार्टी के विस्तार का मील का पत्थर बताते हुए पूरी ताकत से मैदान में उतरने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x