Follow us on

Home » समसामयिक » रथयात्रा क्षेत्र में पानी की बर्बादी: प्रशासनिक अनदेखी से रोज़ बह रहा हजारों लीटर स्वच्छ जल

रथयात्रा क्षेत्र में पानी की बर्बादी: प्रशासनिक अनदेखी से रोज़ बह रहा हजारों लीटर स्वच्छ जल

Share this post:

वाराणसी। शहर के प्रमुख रथयात्रा क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की गंभीर बर्बादी का मामला सामने आ रहा है। पिंड बलूची होटल के ठीक सामने स्थित एक पान की दुकान के पास पाइपलाइन से लगातार पानी बह रहा है, जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर स्वच्छ जल नालियों में व्यर्थ जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस समस्या की सूचना संबंधित जल विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्रीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव को भी दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जल संकट के मौजूदा दौर में इस प्रकार की लापरवाही आम जनता में रोष और चिंता का कारण बन रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई जा रही, जिससे प्रशासनिक उदासीनता साफ झलकती है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो, ताकि अमूल्य जल संसाधन की बर्बादी को रोका जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन के लिए भी मजबूर हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x