Follow us on

Home » मनोरंजन » मीरा फाउंडेशन की सराहनीय पहल, छात्रों संग बच्चों को मिली शिक्षा और सर्दी से बचाव की सौगात

मीरा फाउंडेशन की सराहनीय पहल, छात्रों संग बच्चों को मिली शिक्षा और सर्दी से बचाव की सौगात

Share this post:

वाराणसी। क्रिसमस के अवसर पर मीरा फाउंडेशन द्वारा एक सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के छात्रों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रसार के साथ-साथ सेवा भावना और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर काशी विद्यापीठ के छात्र सुजीत ने अपना जन्मदिन समाज सेवा के रूप में मनाते हुए 100 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की। वहीं अंजली के सहयोग से बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म मोज़े और टोपियाँ भी प्रदान की गईं।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। मीरा फाउंडेशन के वॉलंटियरों ने बच्चों को 25 दिसंबर के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती तथा तुलसी पूजन दिवस भी मनाया जाता है। कार्यक्रम में अजय कुमार, विजय टाटा, मनोज, संजय, सुजीत, रविंद्र, कदीश, अंजली, राहुल सहित मीरा फाउंडेशन के सदस्य तथा बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाजसेवा और शिक्षा के प्रति निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x