Follow us on

Home » आज फोकस में » जनगणना का पहला चरण अप्रैल 2026 से होगा शुरू, पूरी तरह डिजिटल होगी प्रक्रिया

जनगणना का पहला चरण अप्रैल 2026 से होगा शुरू, पूरी तरह डिजिटल होगी प्रक्रिया

Share this post:

नई दिल्ली। भारत की अगली जनगणना (जनगणना 2027) के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जनगणना का पहला चरण, जिसे हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस कहा जाता है, अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनगणना की प्री-टेस्ट (पायलट परीक्षण) इसी महीने सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। इसके आधार पर फील्ड स्तर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस चरण के तहत देशभर में लाखों फील्ड वर्करों की तैनाती की जाएगी, जो घर-घर जाकर आवासीय स्थिति, सुविधाओं और बुनियादी जानकारियों का संग्रह करेंगे।विशेष बात यह है कि यह भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना होगी।डेटा संग्रह के लिए मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा निगरानी और प्रबंधन के लिए सेंट्रल पोर्टल विकसित किया गया है,रियल-टाइम मॉनिटरिंग से पारदर्शिता और सटीकता बढ़ेगी, डिजिटल माध्यम से जनगणना कराने का उद्देश्य प्रक्रिया को तेज, सटीक और पारदर्शी बनाना है, जिससे भविष्य की नीतियों और योजनाओं के लिए मजबूत आधार तैयार हो ।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x