Follow us on

Home » धर्म » दिव्यांगों के आत्मविश्वास का ऐतिहासिक मंच बना बनारस किला, मेगा इंटरनेशनल दिव्यांग फैशन शो 2025 संपन्न

दिव्यांगों के आत्मविश्वास का ऐतिहासिक मंच बना बनारस किला, मेगा इंटरनेशनल दिव्यांग फैशन शो 2025 संपन्न

Share this post:

वाराणसी। अनमोल सेवा समिति व दिव्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को बनारस किला, बाबतपुर में मेगा इंटरनेशनल दिव्यांग फैशन शो–2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायी आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों की प्रतिभा, सौंदर्य, सृजनशीलता एवं आत्मनिर्भरता को समाज के समक्ष सशक्त रूप में प्रस्तुत करना रहा। कार्यक्रम में देश के लगभग 15 राज्यों सहित विदेशों से आए दिव्यांग प्रतिभागियों ने रैंप पर आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर यह संदेश दिया कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। समिति के अध्यक्ष अरविंद चक्रवाल ने कहा कि यह आयोजन केवल फैशन शो नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के सम्मान, स्वाभिमान और समान अवसर की दिशा में एक मजबूत कदम है। महिला वर्ग में दिल्ली की वंदना तथा पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश के सीताराम विजेता बने। मुख्य अतिथि केशव भाई जालान व विशिष्ट अतिथि कृपानंद महाराज रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनीता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. उत्तम ओझा ने दिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x