वाराणसी। एनएफसीआई वाराणसी द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कुकिंग प्रतियोगिता एनसीसी 2026 (सीजन–3) के दूसरे राउंड का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता नेशनल फिनिशिंग एंड कुलिनरी इंस्टीट्यूट (NFCI) के तत्वावधान में संचालित की जा रही है, जो अब अपने निर्णायक चरणों की ओर अग्रसर है।
23 दिसंबर को एनएफसीआई कैंपस में आयोजित इस राउंड में प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी नजर आई। दूसरे चरण की थीम राइस-बेस्ड डिश रखी गई थी, जिसमें प्रतिभागियों को 3-सी चैलेंज—क्रंच, कलर और क्रिएटिविटी पर विशेष ध्यान देना था। युवा शेफ्स ने अपनी आधुनिक कुकिंग अप्रोच, इनोवेशन और आकर्षक प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया।
इस प्रतियोगिता में एनएफसीआई वाराणसी ग्रुप के 21 पैन-इंडिया कैंपस से लगभग 1500 युवा शेफ्स ने भाग लिया था। पहले राउंड से चयनित टॉप 10 परफॉर्मिंग विद्यार्थियों ने दूसरे राउंड में प्रवेश कर फ्लेवर इनोवेशन, टेस्ट बैलेंस और क्रिएटिविटी जैसे पैमानों पर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में एनएफसीआई सेंटर मैनेजर शेफ प्रवीण श्रीवास्तव उपस्थित रहे। व्यंजनों का मूल्यांकन होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल, वाराणसी के एग्जीक्यूटिव शेफ जोसेफ गोम्स एवं होटल कैस्टिलो, वाराणसी के एग्जीक्यूटिव शेफ रविंद्र मौर्य द्वारा किया गया। जजों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, स्वाद, प्रस्तुति और इनोवेशन की सराहना करते हुए उनके उत्साहवर्धन किया।
जजों ने कहा कि यह मंच छात्रों को न केवल प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्रदान करता है, बल्कि उन्हें होटल एवं कुलिनरी इंडस्ट्री की वास्तविक अपेक्षाओं से भी जोड़ता है।
अब उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा शेफ 30 जनवरी 2026 को होने वाले ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ेंगे, जो पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, कपूरथला (पंजाब) में आयोजित होगा। इस फाइनल राउंड में देशभर से चयनित 100 टॉप परफॉर्मिंग प्रतिभागी अपनी पाक कला का अंतिम और श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।









