Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मानवता के पक्ष में काशी फ़िल्म संस्था का विरोध स्वर

मानवता के पक्ष में काशी फ़िल्म संस्था का विरोध स्वर

Share this post:

 

वाराणसी। बांग्लादेश में निर्दोष हिंदू नागरिक दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या के विरोध में सोमवार को काशी फ़िल्म संस्था की ओर से लहुराबीर चौराहे पर श्रद्धांजलि एवं विरोध सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सभा को संबोधित करते हुए काशी फ़िल्म संस्था के अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति की हत्या मानवता पर सीधा आघात है। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध हो रही हिंसा को अत्यंत निंदनीय बताते हुए भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस विषय पर गंभीर हस्तक्षेप की मांग की।

उपस्थित लोगों ने एक स्वर में इस जघन्य हत्या की कड़ी निंदा की और दोषियों को शीघ्र दंडित किए जाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि मानवाधिकारों का उल्लंघन किसी भी सुसंस्कृत समाज के लिए कलंक है।

इस अवसर पर एस. के. सिंह, अनूप गुप्ता, भरत गुप्ता, अनुज मौर्य, सोनू, तुषार, निकी, अमित राज, चिया द्विवेदी, काजल, प्रमोद तिवारी सहित काशी फ़िल्म संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि काशी फ़िल्म संस्था अन्याय, अत्याचार और मानवाधिकार हनन के विरुद्ध अपनी आवाज निरंतर बुलंद करती रहेगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x