Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वाराणसी में ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में ऐतिहासिक पहल, जिले के पहले कमर्शियल ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का डीएम ने किया उद्घाटन

वाराणसी में ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में ऐतिहासिक पहल, जिले के पहले कमर्शियल ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का डीएम ने किया उद्घाटन

Share this post:

वाराणसी। जनपद में पर्यावरण संरक्षण और सतत परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई। हरसोस स्थित इंडियन ऑयल के रिटेल आउटलेट M/s G.D. Filling Station पर जनपद के प्रथम कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन (EVCS) का उद्घाटन जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने फीता काटकर चार्जिंग स्टेशन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आउटलेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। जिलाधिकारी ने फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन की कार्यप्रणाली, तकनीकी विशेषताओं एवं क्षमता की विस्तार से जानकारी ली। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि वाराणसी जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी में ग्रीन मोबिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा, ईंधन पर निर्भरता कम करने तथा वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जिले भर में ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों का जाल विकसित किया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि वाराणसी को स्मार्ट एवं स्वच्छ शहर बनाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देना अनिवार्य है। हरसोस में प्रारंभ हुआ यह कमर्शियल चार्जिंग स्टेशन स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ यात्रियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। भविष्य में जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी इस प्रकार के चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इंडियन ऑयल के अधिकारियों ने बताया कि यह चार्जिंग स्टेशन अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, जो कम समय में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने में सक्षम है, जिससे उपभोक्ताओं के समय की बचत होगी और यात्रा अधिक सुगम बनेगी। इस अवसर पर इंडियन ऑयल वाराणसी मंडल कार्यालय के मंडल रिटेल बिक्री प्रमुख श्री राजेश कुमार, श्री पुनीत प्रताप (बिक्री प्रबंधक), श्री मयंक शर्मा (बिक्री प्रबंधक) तथा जी.डी. फिलिंग स्टेशन के अधिष्ठाता श्री राकेश मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वाराणसी पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विनोद सिंह एवं महामंत्री श्री महेंद्र जी सहित जनपद के अनेक इंडियन ऑयल डीलर भी मौजूद थे।इस अवसर पर इंडियन ऑयल वाराणसी मंडल कार्यालय के सभी अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x