Follow us on

Home » खेल » सिगरा स्टेडियम में गूंजा खेल उत्साह, माहेश्वरी समाज ने रचा खेल महोत्सव का नया इतिहास

सिगरा स्टेडियम में गूंजा खेल उत्साह, माहेश्वरी समाज ने रचा खेल महोत्सव का नया इतिहास

Share this post:

वाराणसी। सिगरा स्टेडियम में माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित माहेश्वरी खेल महोत्सव 2025 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में समाज के 250 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देना तथा आपसी सौहार्द और एकता को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीमती नीलू मिश्रा, समाज के अध्यक्ष किशोर मूंदडा एवं जीतू चांडक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर नीलू मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। समाज के अध्यक्ष किशोर मूंदडा एवं जीतू चांडक ने बताया कि महोत्सव की विशेषता यह रही कि इसमें चार वर्ष के नन्हे बच्चों से लेकर 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों तक ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय सहभागिता ने महोत्सव को और भी जीवंत बना दिया। महेश्वरी क्लब के अध्यक्ष जीतू चांडक एवं सचिव अमित चांडक, सोनिया मारु के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम निदेशक आनंद झंवर, प्रवीर बजाज, कमल राठी, अनिल झंवर, मनीष दुजारी, श्रीमती शीतल मारु, निलेश चांडक एवं राहुल कोठारी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में उपस्थित गौरी शंकर नेवर, मांगीलाल सारडा, लाला चांडक एवं महेश माहेश्वरी (झंवर) ने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माहेश्वरी खेल महोत्सव 2025 ने समाज को एक सूत्र में बांधते हुए खेल, स्वास्थ्य और सामाजिक एकता का प्रेरक संदेश दिया है। महोत्सव का समापन विजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x