वाराणसी। नागरिक सुरक्षा संगठन को एक बार फिर अनुभवी और कुशल नेतृत्व मिला है। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा सत्येंद्र कुमार ने अविनाश अग्रवाल को आगामी तीन वर्षों के लिए पुनः डिप्टी चीफ वार्डेन पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनकी कार्यकुशलता, प्रशासनिक क्षमता और पूर्व में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए की गई है।
गौरतलब है कि श्री अग्रवाल इससे पूर्व भी डिप्टी चीफ वार्डेन के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान नागरिक सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों को नई दिशा मिली, आपदा प्रबंधन गतिविधियों को मजबूती मिली तथा स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति हुई।
उनकी पुनर्नियुक्ति पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह, एडीसी इरफानुल होदा, विवेक कुमार, डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय एवं अरविन्द विश्वकर्मा सहित अनेक अधिकारियों व पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और संगठन के हित में उनके सफल कार्यकाल की कामना की।










