Follow us on

Home » क्राइम » तेलियाबाग चौकी इंचार्ज की तत्परता से गुमशुदा को मिली नई ज़िंदगी

तेलियाबाग चौकी इंचार्ज की तत्परता से गुमशुदा को मिली नई ज़िंदगी

Share this post:

वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलियाबाग चौकी पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए गोरखपुर से आए एक गुमशुदा व्यक्ति को महज 35 मिनट में खोजकर उसके परिजनों को सौंप दिया। इस सराहनीय कार्रवाई से न सिर्फ पीड़ित परिवार को राहत मिली, बल्कि वाराणसी पुलिस की कार्यशैली पर जनता का भरोसा भी और मजबूत हुआ। गोरखपुर निवासी परिजन गुरुवार को तेलियाबाग चौकी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी कि उनके भाई गजानंद उर्फ गाजर (50 वर्ष), पुत्र नारायण, सूरत से बस द्वारा वाराणसी आए थे। रोडवेज बस स्टैंड पहुंचने के बाद वह लगभग 9 दिन पहले लापता हो गए थे। लगातार तलाश के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। जैसे ही चौकी प्रभारी अली अतहर को गुमशुदगी की जानकारी मिली, उन्होंने बिना देरी किए अपनी टीम के साथ तलाश अभियान शुरू कर दिया। सहायक उपनिरीक्षक संदीप चौरसिया, किशन गौड़, सुंदरम पाण्डेय सहित चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अलग-अलग दिशाओं में भेजकर संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन कराई गई। पुलिस टीम की सूझबूझ, अनुभव और समन्वय का नतीजा यह रहा कि मात्र 35 मिनट के भीतर ही गुमशुदा गजानंद को सकुशल खोज लिया गया। जब उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया तो परिवार की आंखें खुशी से छलक उठीं। अपने खोए हुए सदस्य को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने तेलियाबाग चौकी पुलिस और वाराणसी पुलिस का खुले दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और मानवीय रवैये के कारण ही यह संभव हो सका। इस सराहनीय कार्य पर पुलिस अधीक्षक, वाराणसी ने तेलियाबाग चौकी की पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां जनता के प्रति पुलिस की सेवा-भावना और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि वाराणसी पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था, बल्कि मानवीय सरोकारों में भी पूरी तत्परता से खड़ी है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x