Follow us on

Home » क्राइम » लावारिस नवजात को देख रोहनियां थाना प्रभारी ने दिखाई संवेदनशीलता, शिशु चाइल्डलाइन की निगरानी में सुरक्षित

लावारिस नवजात को देख रोहनियां थाना प्रभारी ने दिखाई संवेदनशीलता, शिशु चाइल्डलाइन की निगरानी में सुरक्षित

Share this post:

वाराणसी। रोहनियां थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक लावारिस नवजात शिशु को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। अमन हॉस्पिटल के पीछे परित्यक्त पड़े लगभग छह माह के बच्चे की सूचना मिलते ही रोहनियां थाना प्रभारी राजू सिंह ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल कार्रवाई की। थाना प्रभारी राजू सिंह मौके पर पहुंचकर शिशु को सुरक्षित रेस्क्यू किया और बिना देरी किए 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी। इसके बाद बच्चे को अमन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ललित शर्मा ने शिशु का प्राथमिक उपचार कर उसकी स्थिति को स्थिर बताया। सूचना पाकर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम—प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गुंजा चौरसिया एवं राजमणि केश्वरकर—अस्पताल पहुंची और बच्चे को अपने संरक्षण में लिया। फिलहाल नवजात शिशु चाइल्डलाइन की निगरानी में पूरी तरह सुरक्षित है। उसके भविष्य और आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारी आवश्यक कार्रवाई में जुटे हैं। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शिशु को छोड़ने वाले व्यक्ति अथवा व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इस संबंध में कोई जानकारी हो तो वह रोहनियां थाना या 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क करे। यह घटना एक बार फिर समाज के सबसे कमजोर और संवेदनशील वर्ग—बच्चों—के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाती है। संकट में फंसे बच्चों की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 चौबीसों घंटे उपलब्ध है।

लेखक के बारे में

1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x