Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » विश्व भोजपुरी सम्मेलन में राजकुमार प्रसून की छायाचित्र प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

विश्व भोजपुरी सम्मेलन में राजकुमार प्रसून की छायाचित्र प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

Share this post:

देवरिया,(13–14 दिसम्बर 2025) । विश्व भोजपुरी सम्मेलन, देवरिया सदर के तत्वावधान में भोजपुरी भाषा व संस्कृति पर आधारित दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। सम्मेलन के दौरान काशी के प्रख्यात छायाकार राजकुमार प्रसून की भोजपुरी थीम पर आधारित “काशी विरासत” छायाचित्रों की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई, जो दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन देवरिया सदर के विधायक माननीय डॉ. शलभमणि त्रिपाठी ने अपने कर-कमलों से किया। उन्होंने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि काशी की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक विरासत को छायाचित्रों के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत करना सराहनीय प्रयास है। सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नई दिल्ली के सांसद एवं प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी रहे। उन्होंने भोजपुरी भाषा और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर देते हुए ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया। छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन देश-प्रदेश के साथ-साथ विदेशों से आए प्रतिनिधियों, साहित्यकारों, कलाकारों और भोजपुरी प्रेमियों ने किया। आगंतुकों ने राजकुमार प्रसून के छायाचित्रों के माध्यम से काशी की विरासत, परंपरा और जीवनशैली को नजदीक से महसूस किया तथा उनकी कला की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x