Follow us on

Home » न्यायालय संबंधी » हिमालय परिवार संगठन के लीगल सेल अध्यक्ष बने आनंद प्रकाश उपाध्याय

हिमालय परिवार संगठन के लीगल सेल अध्यक्ष बने आनंद प्रकाश उपाध्याय

Share this post:

वाराणसी। हिमालय परिवार संगठन के लीगल सेल का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर आनंद प्रकाश उपाध्याय का कचहरी परिसर में उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बार के वरिष्ठ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्वागत समारोह में सेंट्रल बार एसोसिएशन, वाराणसी के आय-व्यय निरीक्षक एडवोकेट अनिल गुप्ता, संयुक्त सचिव (प्रशासन मंत्री) 2022 एडवोकेट विनय कुमार सिंह ‘पिंटू’, एडवोकेट महेश पांडे, एडवोकेट अजय द्विवेदी, एडवोकेट विपिन मिश्रा, एडवोकेट सत्येंद्र सिंह, एडवोकेट शिवानंद सिंह, एडवोकेट आशुतोष सिंह रघुवंशी (पूर्व प्रबंध समिति सदस्य, सीबीए), एडवोकेट अनुराग कुमार मौर्या (पूर्व प्रबंध समिति सदस्य, सीबीए), एडवोकेट विनय कुमार केसरी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आनंद प्रकाश उपाध्याय को संगठन के लीगल सेल अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन की विधिक गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। अंत में एडवोकेट चंद्रभूषण सहित उपस्थित अधिवक्ताओं ने नव नियुक्त अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x