Follow us on

Home » आज फोकस में » महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल

Share this post:

13 दिसंबर 2025 ,वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंट रोडवेज स्टेशन एवं कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास महिलाओं के साथ होने वाले अभद्र व्यवहार एवं सामाजिक अशांति की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए युवा फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। कैंट रेलवे स्टेशन शहर का प्रमुख एवं व्यस्ततम स्टेशन होने के कारण प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है, जिससे महिलाओं के सम्मानजनक और सुरक्षित आवागमन में कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही थीं।इन्हीं समस्याओं के समाधान हेतु युवा फाउंडेशन द्वारा वाराणसी जिला पुलिस से क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे, पिंक बूथ की स्थापना तथा महिला पुलिसकर्मियों की स्थायी तैनाती की मांग की गई थी। संगठन की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए आज सिगरा थाना एवं वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सहयोग से नेहरू मार्केट के पास पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया। पिंक बूथ का उद्घाटन ऑटो चालिका कंचन जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ, जो महिला सशक्तिकरण का सशक्त प्रतीक रहा। यह पिंक बूथ महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है, जिससे क्षेत्र में महिलाएं निर्भीक होकर आवागमन कर सकेंगी और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त कर सकेंगी। इस पहल से कैंट क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा काशी की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता की गरिमा की रक्षा में सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर युवा फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा चौधरी, संरक्षक डम्पी तिवारी (बाबा), जिला अध्यक्ष विकाश मौर्या, ऑटो यूनियन अध्यक्ष ईश्वर सिंह, दुर्गेश पांडे, रश्मि जी, रोडवेज चौक इंचार्ज गौरव सिंह, कुसुम, ट्रैफिक पुलिस एवं 112 पुलिस टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही। युवा फाउंडेशन ने भविष्य में भी महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x