कश्मीर घाटी में मौसम ने करवट लेते ही ठंड में जबरदस्त इजाफा कर दिया है। सिर्फ सर्द हवाएं ही नहीं, बल्कि अब बर्फबारी ने भी पूरी वादी को अपनी आगोश में ले लिया है। ऊंचाई वाले इलाकों में हुई ताज़ी बर्फबारी ने प्रकृति की खूबसूरती को और निखार दिया है।
सोनमर्ग, पहलगाम, गांदरबल और जोजिला पास जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में रातोंरात चमचमाती सफेद बर्फ की मोटी परत जम गई है। पहाड़, देवदार के घने जंगल और रास्तों पर गिरी ताज़ा बर्फ किसी पोस्टकार्ड जैसे मनमोहक दृश्य पेश कर रहे हैं।
पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए यह नजारा सर्दियों की एक शानदार शुरुआत माना जा रहा है। वहीं तापमान में गिरावट ने ठिठुरन बढ़ा दी है, लेकिन घाटी की प्राकृतिक सुंदरता अपनी चरम पर है।

Post Views: 30









