Follow us on

Home » प्रयागराज » झूंसी में भारी मात्रा में स्मैक बरामद: पुलिस–NTF की संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार

झूंसी में भारी मात्रा में स्मैक बरामद: पुलिस–NTF की संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार

Share this post:

प्रयागराज। झूंसी थाना पुलिस और नारकोटिक्स टास्क फोर्स (NTF) की संयुक्त टीम ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर से मिली सूचना पर उल्टा किला, पुरानी झूंसी क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां से पुलिस ने तीनों आरोपियों को 104 ग्राम स्मैक के साथ धर-दबोचा। बरामद स्मैक 19 पुड़ियों और काली पन्नी में पैक की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल (UP 70 AM 4476) तथा ₹1,490 नकद भी जब्त किया।कार्रवाई के बाद थाना झूंसी में मुकदमा संख्या 455/2025, धारा 8/21 NDPS Act के तहत केस दर्ज किया गया, जबकि बरामद बाइक को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें संतोष निषाद (42 वर्ष) निवासी मल्लाही टोला, वर्तमान पता काशीराम आवास योजना बिल्डिंग नंबर 13, राममिलन (38 वर्ष) निवासी रेलवे क्रॉसिंग, केवटाना मोहल्ला, संदीप केसरवानी (37 वर्ष) निवासी नई झूंसी बाजार, वार्ड 85 शामिल हैं।तीनों आरोपी प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस को शक है कि ये लंबे समय से नशीले पदार्थों की सप्लाई और खरीद–फरोख्त में सक्रिय थे। टीम अब इनके सप्लायर, संपर्कों और नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।पुलिस और NTF की तत्परता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए संयुक्त टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई ड्रग नेटवर्क के लिए बड़ा झटका साबित होगी और आगे भी इसी तरह की सघन कार्रवाई जारी रहेगी। इस ऑपरेशन में उपनिरीक्षक कमलेश पटेल, हरिशंकर मिश्रा, अंशुमान सिंह, पुनीत कुमार चौबे, अखिल ओझा, नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश गिरी के साथ-साथ हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, बाबूलाल, विशाल सिंह, नन्दलाल और कुलदीप सिंह शामिल रहे। टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ी मात्रा में स्मैक की सप्लाई बाजार में जाने से रोक दी गई।पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और NDPS Act के तहत कठोर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x