Follow us on

Home » क्राइम » अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ा वाराणसी के चित्रघंटा मंदिर का ऐतिहासिक द्वार, सौभाग्य से टली बड़ी दुर्घटना

अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ा वाराणसी के चित्रघंटा मंदिर का ऐतिहासिक द्वार, सौभाग्य से टली बड़ी दुर्घटना

Share this post:

वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र में स्थित प्राचीन चित्रघंटा मंदिर के ऐतिहासिक मुख्य द्वार को रविवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मंदिर का सदियों पुराना द्वार क्षतिग्रस्त हो गया और उसका बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना देर रात उस समय हुई जब सड़क पर वाहन और लोगों की आवाजाही बहुत कम थी। तेज गति से आ रहा एक ट्रक नियंत्रण खो बैठा और सीधे मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मंदिर के प्राचीन ढाँचे का एक हिस्सा तत्काल ढह गया।स्थानीय लोगों ने तत्काल चौक थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और क्षतिग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बताया गया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है।मंदिर प्रशासन ने इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि चित्रघंटा मंदिर का यह द्वार शहर की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक था। उन्होंने प्रशासन से इस ऐतिहासिक संरचना की शीघ्र मरम्मत तथा दोषी वाहन चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ट्रक अनियंत्रित कैसे हुआ। आशंका जताई जा रही है कि चालक नशे में था या वाहन के ब्रेक फेल हो गए। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।वहीं, नगर निगम और पुरातत्व विभाग की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाकर क्षति का आकलन कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि प्राचीन द्वार के पुनर्निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x