Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर में मनाया गया दिव्यांगजन दिवसदिव्यांग बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर में मनाया गया दिव्यांगजन दिवसदिव्यांग बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

Share this post:

 

वाराणसी। अन्तरराष्ट्रीय दिव्यांग जन सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर बुधवार को कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर में सर्व शिक्षा अभियान के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायट सारनाथ के प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी वरुणापार अखिलेश यादव, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा त्रिलोकी नाथ शर्मा समेत सभी स्पेशल एजुकेटर मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों ने निबन्ध लेखन, चित्रकला, कुर्सी दौड़, छूकर पहचानो, रस्साकसी, नृत्य, गायन और अन्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार सिंह दोहरी तथा जिला व्यायाम शिक्षक टीम ने संयुक्त रूप से किया।दिव्यांग बच्चों के उत्साहवर्धन के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी ने की। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x