वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, बाबतपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से वह संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा तथा आगामी तमिल संगम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल के तहत उनका स्वागत भाजपा के प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय और जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने किया। स्वागत के बाद उपमुख्यमंत्री का काफिला सीधे कार्यक्रम स्थलों की ओर प्रस्थान कर गया।
Post Views: 32









