Follow us on

Home » आज फोकस में » शहर में यातायात सुधार को लेकर पुलिस आयुक्त का व्यापक निरीक्षण, रंगीन पार्किंग व्यवस्था लागू करने के निर्देश

शहर में यातायात सुधार को लेकर पुलिस आयुक्त का व्यापक निरीक्षण, रंगीन पार्किंग व्यवस्था लागू करने के निर्देश

Share this post:

 

 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यस्त मार्गों, प्रमुख चौराहों, पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक संचालन प्रणाली की वास्तविक स्थिति का परीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण में अवैध पार्किंग, सड़क किनारे खड़े वाहन, ठेलों एवं अतिक्रमण की पहचान कर उन्हें तत्काल हटाए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्कूली वाहन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ई-रिक्शा, टेम्पो व ऑटो के निर्धारित रूट और परमिट अनुपालन की कठोर निगरानी के आदेश भी दिए गए। पुलिस आयुक्त ने बताया कि रविदास गेट से मालवीय गेट के मध्य दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की पार्किंग अब Coloured Parking Zone में ही की जाएगी। सड़क पर रंग-चिह्न बनाकर वाहनों के लिए निर्धारित स्थान चिन्हित किया जाएगा। रंगीन पट्टी के बाहर पार्क किए गए वाहन क्रेन द्वारा हटाकर सीधे चालान किए जाएंगे। इसी मार्ग पर ऑटो/ई-रिक्शा के लिए पूर्व निर्धारित पार्किंग स्थल का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। जो वाहन तय स्थान पर नहीं खड़े होंगे, उनका चालान किया जाएगा। मालवीय चौराहे के चारों ओर 100 मीटर की परिधि में किसी भी वाहन की पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। मण्डुवाडीह चौराहे पर चौड़ीकरण के बाद ट्रैफिक लाइट और ट्रैफिक बूथ (सेंटर में) स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इसके बाद यहां से यू-टर्न की व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी, जिसके लिए नगर निगम को अनुरोध भेजा गया है। दोपहिया वाहनों के लिए यू-टर्न की दूरी को 500 मीटर से घटाकर 100 मीटर पर निर्धारित करने का निर्णय भी लिया गया, जिससे आवागमन सुगम होगा। पुलिस आयुक्त ने शहर के 21 प्रमुख चौराहों पर अगले तीन दिनों के भीतर जेब्रा लाइन बनवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि ट्रैफिक अनुशासन और सुचारु आवागमन को बढ़ावा मिल सके। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने स्टंट, हाई-स्पीड ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं ओवरस्पीडिंग पर कठोर कार्रवाई करने तथा विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर बिना अनुमति पार्किंग और सड़क पर माल लोड/अनलोड करने वाले वाहनों पर भी निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री सरवणन टी., अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री अंशुमान मिश्र, संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x