Follow us on

Home » आज फोकस में » सिंधोरा पुलिस ने चोरी का ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर और बोलेरो संग एक अभियुक्त गिरफ्तार

सिंधोरा पुलिस ने चोरी का ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर और बोलेरो संग एक अभियुक्त गिरफ्तार

Share this post:

 

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती ज़ोन के थाना सिंधोरा पुलिस ने ऑपरेशन “चक्रव्यूह” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी किए गए ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि बोलेरो वाहन में सवार तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।पुलिस के अनुसार,  मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नाथपुर से चोरी हुआ नीले रंग का पावरट्रैक ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर बेचने के लिए एक युवक सिंधोरा की ओर से बनारस की तरफ जा रहा है और उसके पीछे एक बोलेरो वाहन संदिग्ध हालात में चल रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम चक्रमा मोड़ के पास घेरा बंदी की और ट्रैक्टर सहित अभियुक्त विवेक उर्फ राहुल यादव पुत्र स्व. संतोष यादव, निवासी ग्राम रूपचंदपुर, थाना सिंधोरा को गिरफ्तार कर लिया।बोलेरो को रोकने की कोशिश में चालक और उसके साथ तीन लोग मौके से फरार हो गए। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि बोलेरो चालक विनीत यादव (ग्राम पलहीपट्टी), सोनू चौरसिया (ग्राम मरुई) और विनीत का एक अन्य साथी (नाम-पता अज्ञात) साथ थे। सभी ने मिलकर थाना सारनाथ क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर गोला से बोलेरो वाहन संख्या UP67E-7100 चोरी की थी, जिसके संबंध में थाना सारनाथ पर मु0अ0सं0 0577/2025 धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज है।अभियुक्त ने यह भी कबूल किया कि दिनांक 24/25 नवम्बर की रात सभी ने मिलकर ग्राम नाथपुर से ट्रैक्टर (इंजन एवं कल्टीवेटर सहित) चोरी किया था, जिसके संबंध में थाना सिंधोरा पर मु0अ0सं0 208/2025 धारा 303(2) BNS दर्ज है।अभियुक्तों का गिरोह वाहनों की चोरी कर उन्हें औने-पौने दामों पर बेचता था और धनराशि आपस में बांट लेता था। सिंधोरा पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x