Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वाराणसी : मांगों के समर्थन में सेवानिवृत कर्मचारियों का कैंडल मार्च, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

वाराणसी : मांगों के समर्थन में सेवानिवृत कर्मचारियों का कैंडल मार्च, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Share this post:

वाराणसी । सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला इकाई के पेंशनरों ने शनिवार की शाम अपनी लंबित मांगों के समाधान की गुहार लगाते हुए शास्त्री घाट से अंबेडकर पार्क तक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। हाथों में जलती मोमबत्तियाँ और तख्तियाँ लिए पेंशनरों ने शासन-प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया।मार्च के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी प्रतिनिधि, कचहरी चौकी इंचार्ज सुबोध पांडेय को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पुराने पेंशनभोगियों को आठवें वेतन आयोग के दायरे में शामिल किया जाए तथा राशि कटौती (राशि कारण) को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगों पर समय रहते विचार नहीं किया गया तो पेंशनरों को चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और भी उग्र करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। कैंडल मार्च में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव, जिला मंत्री अशोक सिंह, राजेश पांडेय, श्रीकांत पांडेय, मोतीलाल गुप्ता, डॉ. रामावतार यादव, मंत्री रवि शंकर दुबे सहित बड़ी संख्या में पेंशनभोगी शामिल हुए। शांतिपूर्ण रैली के दौरान पेंशनरों ने एक स्वर में अपने हक और सम्मानजनक जीवन के अधिकार की मांग उठाई।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x