Follow us on

Home » क्राइम » जन्सा थाने का पुलिस उपायुक्त गोमती जोन ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त दिशा-निर्देश

जन्सा थाने का पुलिस उपायुक्त गोमती जोन ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त दिशा-निर्देश

Share this post:

 

 

वाराणसी ।  पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल ने शुक्रवार को जन्सा थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने थाना परिसर का विस्तृत भ्रमण करते हुए स्वच्छता, शस्त्रों के रखरखाव, लावारिस वाहनों तथा जब्त मालों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को उच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए। डीसीपी ने थाना कार्यालय में रजिस्टरों व अन्य अभिलेखों की स्थिति जाँची और उन्हें पूर्णतः अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने का आदेश दिया। इसके साथ ही मालखाना, बंदीगृह, भोजनालय, आरक्षी आवास, बैरक, सीसीटीएनएस कक्ष और निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जन्सा स्थित मिशन शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाले प्रार्थना पत्रों की नियमित फीडबैक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता कार्यक्रमों व उपलब्ध सुविधाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। डीसीपी ने सभी विवेचनाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों की विवेचना उनके पास लंबित है, उनमें ई-साक्ष्य अपलोडिंग की कार्रवाई तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाए। जिन अभियोगों में पूर्व में सीएस/एफआर प्रस्तुत किए जा चुके हैं, उनमें भी सीयूजी मोबाइल के माध्यम से ई-साक्ष्य अपलोडिंग शीघ्र पूर्ण करने के आदेश दिए गए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को जनता से संवेदनशील संवाद, उत्कृष्ट व्यवहार और प्रोफेशनल आचरण बनाए रखने पर बल दिया। साथ ही शिकायतकर्ता के प्रति हितैषी वातावरण विकसित करने और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक सहित सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x