Follow us on

Home » आज फोकस में » रामनगर: 36वीं वाहिनी पीएसी में संस्थापना दिवस पर बेस्ट प्लाटून ड्रिल और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

रामनगर: 36वीं वाहिनी पीएसी में संस्थापना दिवस पर बेस्ट प्लाटून ड्रिल और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Share this post:

 

वाराणसी। रामनगर स्थित 36वीं वाहिनी पीएसी में शुक्रवार पर को पीएसी दिवस के अवसर पर अनुभाग स्तरीय बेस्ट प्लाटून ड्रिल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में डीआईजी पीएसी मनोज कुमार (आईपीएस), अनुभागीय चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार पांडेय (आईपीएस), 36वीं वाहिनी के उप सेनानायक राजकुमार तथा 34वीं वाहिनी पीएसी के सहायक सेनानायक महिपाल सिंह मौजूद रहे।बेस्ट प्लाटून ड्रिल प्रतियोगिता में वाराणसी अनुभाग की कुल पांच वाहिनियों की टीमों ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 36वीं वाहिनी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 34वीं एवं 39वीं वाहिनियों ने समान अंक पाकर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया।इस अवसर पर डीआईजी मनोज कुमार ने प्रतिभागी टीमों को संबोधित करते हुए निरंतर अभ्यास से दक्षता बढ़ाने की प्रेरणा दी। अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने भी सभी टीमों को आशीर्वचन देकर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के समापन पर रविंद्रालय सभागार में कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनका दर्शकों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस मौके पर सहायक सेनानायक राजेश कुमार, शिविरपाल कैलाश नाथ यादव सहित वाहिनी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x