Follow us on

Home » क्राइम » जन्सा पुलिस ने अपहरण के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता किशोरी को सुरक्षित बरामद किया

जन्सा पुलिस ने अपहरण के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता किशोरी को सुरक्षित बरामद किया

Share this post:

 

वाराणसी, 28 नवंबर 2025।  थाना जन्सा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अपहरण के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा अपहृता किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी परमपुर अंडरपास के पास से मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। आरोपी का नाम साहिल (पुत्र स्व. मुख्तार), निवासी मछली शहर, थाना मछली शहर, जनपद जौनपुर बताया गया है।प्रभारी निरीक्षक जन्सा ने बताया कि वादी ने थाने में तहरीर दी थी कि आरोपी ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध का मुकदमा दर्ज किया और गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अपहृता किशोरी को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई और उसे जेल भेज दिया गया है। इस घटना में पुलिस की तत्परता और सूचना पर त्वरित कार्रवाई ने अपहृता किशोरी को सुरक्षित बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x