Follow us on

Home » राजनीति » लोजपा का 25वां स्थापना दिवस वाराणसी में धूमधाम से मनाया गया

लोजपा का 25वां स्थापना दिवस वाराणसी में धूमधाम से मनाया गया

Share this post:

वाराणसी के चौकाघाट स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी का 25 वां स्थापना दिवस भव्य तरीके से मनाया गया। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और नए सदस्यों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए । नेताओं ने जताया विश्वास मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन की जीत में लोजपा की अहम भूमिका रही है। उन्होंने आगामी 2027  के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी एनडीए की भारी जीत का भरोसा जताया। महानगर अध्यक्ष आयुष पांडे ने बताया कि वाराणसी में लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग तेजी से जुड़ रहे हैं ।समारोह में बड़ी उपस्थिति कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रिंपी सिंह, महानगर अध्यक्ष आयुष पांडे, प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव, रीतेश पासी, हितेश सोनकर, संतोष निगम, विनय कुमार सिंह, यशवंत यादव, आशीष यादव, रोहित विश्वकर्मा, प्रियंका देवी, राहुल राज, अरविंद तिवारी, राकेश उपाध्याय, मनोज सिन्हा, ग्रिजेश शर्मा, अनिल जायसवाल, रमेश गौड, शुभम पाराशर, रेखा देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संगठन की मजबूती का संकल्पइस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनाधार बढ़ाने का संकल्प लिया। नेताओं ने आम जनता की आवाज बनने की पार्टी की भूमिका पर जोर दिया और आगे भी गरीब, वंचित व पिछड़े वर्गों के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x