Follow us on

Home » खेल » पिंडरा विधानसभा में विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

पिंडरा विधानसभा में विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Share this post:

 

वाराणसी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग वाराणसी की ओर से उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत पिंडरा विधानसभा में विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को नेशनल इंटर कॉलेज पिंडरा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार खरवार रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।प्रतियोगिता में भारोत्तोलन, फुटबॉल, बैडमिंटन, जूडो आदि खेलों की बालक और बालिका वर्गों में विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। सब जूनियर बालक वर्ग बैडमिंटन युगल में नितिन कुमार पटेल व आदर्श कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एकल वर्ग में राज वर्मा विजेता रहे। महिला वर्ग जूडो 23-28 किलो में आयुषी यादव विजेता और सिद्धि उपविजेता रहीं। जूनियर पुरुष जूडो 55 किलो वर्ग में पवन यादव विजेता बने, वहीं 55-60 किलो वर्ग में आदित्य यादव ने जीत दर्ज की। फुटबॉल में पिंडरा टीम ने बाजी मारी, जबकि सीनियर पुरुष वर्ग फुटबॉल में सर्वीपुर विजेता रहा।कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार, विवेक सिंह (क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी), कैलाश नाथ यादव, हरिश्चंद्र यादव (व्यायाम शिक्षक), पीआरडी जवान आनंद कुमार, नंदलाल, धर्मराज, मनोज कुमार, रमेश चंद्र आदि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार खरवार और जिला युवा कल्याण अधिकारी नितीश कुमार ने विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन नंदलाल ने किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x