Follow us on

Home » क्राइम » चेतगंज पुलिस ने गैर जमानती वारंटी अभियुक्त किशन सोनकर को गिरफ्तार किया

चेतगंज पुलिस ने गैर जमानती वारंटी अभियुक्त किशन सोनकर को गिरफ्तार किया

Share this post:

 

वाराणसी । जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस ने बुधवार को एक गैर जमानती वारंटी अभियुक्त किशन सोनकर पुत्र लालजी सोनकर, निवासी जगतगंज थाना चेतगंज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी न्यायालय एसीजेएम (जेडी) द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के तहत 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत की गई।गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी.के. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में किया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की टीम ने अभियुक्त को उसके घर से धरपकड़ कर न्यायालय में पेश कर विधिक कार्यवाही पूरी की।गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक विकल शाण्डिल्य, चौकी प्रभारी लहुराबीर, कांस्टेबल रविदत्त यादव और कांस्टेबल संजय प्रताप आदि शामिल रहे। यह गिरफ्तारी वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x