Follow us on

Home » एजुकेशन » वाराणसी में अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

वाराणसी में अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

Share this post:

 

वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज बुलानाला परिसर में बुधवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति और महिला अध्ययन केंद्र की संयुक्त पहल से महिला सशक्तिकरण विषय पर उत्साहपूर्ण पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने नारी सम्मान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वावलंबन, लैंगिक समानता, कन्या भ्रूण हत्या, और सशक्त महिला जैसे संवेदनशील विषयों पर श्रेष्ठ पोस्टर व स्लोगन प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ. श्रृंखला के स्वागत उद्बोधन से हुआ, जिनका कहना था कि इस तरह के आयोजन छात्राओं की विचारधारा और रचनात्मकता को निखारने का प्रभावी माध्यम हैं। प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल ने कहा कि यह प्रकार की कलात्मक गतिविधियां छात्राओं में सामाजिक जागरूकता और कलात्मक कौशल दोनों को बढ़ावा देती हैं। सहायक मंत्री डॉ. रूबी शाह ने छात्राओं द्वारा प्रदर्शित महिला सशक्तिकरण के चित्रों की प्रंशसा की। प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने यह कहते हुए खुशहाली जाहिर की कि चित्रों में नारी शक्ति के प्रति सम्मान, साहस, नेतृत्व क्षमता तथा संवेदनशीलता साफ झलकती है जो उनके प्रगतिशील सोच को दर्शाता है।निर्णायक मंडल में प्रबंधक मधु अग्रवाल, सहायक मंत्री डॉ. रूबी शाह, प्रो. मिथिलेश सिंह तथा प्रो. दुष्यंत सिंह शामिल थे। प्रतियोगिता के विजेता रहे—जिज्ञासा मिश्रा प्रथम, निष्ठा वर्मा द्वितीय तथा तेजस्विनी तृतीय स्थान पर रहीं। चन्दा जायसवाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में अंजली कुमारी प्रथम, सविता यादव द्वितीय और शालू सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।इस अवसर पर डॉ. दुर्गा गौतम, मेनका सिंह सहित कई गणमान्य वक्ताओं, छात्राओं तथा कॉलेज स्टाफ की उपस्थिति रही। इस आयोजन ने छात्राओं में नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x