गोवा। गोवा के काणकोण स्थित श्री संस्थान गोकर्ण पर्तागली जीवोत्तम मठ में 28 नवंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम की 77 फीट ऊँची कांस्य प्रतिमा का भव्य अनावरण करेंगे। यह दक्षिण भारत की सबसे ऊँची राम प्रतिमा के रूप में स्थान बनाएगी। मठ अपनी 550वीं वर्षगांठ मना रहा है, और इस ऐतिहासिक अवसर पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 3:45 बजे इस प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, इस कार्यक्रम में रामायण थीम गार्डन, 3D प्रोजेक्शन मैपिंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। हजारों भक्त इस आयोजन में शामिल होकर धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक गौरव का अनुभव करेंगे।यह आयोजन गोवा के धार्मिक-पर्यटन क्षेत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा तथा लोगों में श्रीरामभक्ति को प्रबल करेगा। प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी से यह कार्यक्रम और भी विशेष बन गया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा।जय श्रीराम की गूंज के साथ यह अनावरण समारोह देशभर में धार्मिक एकता एवं सांस्कृतिक विरासत की मिसाल बनेगा।










