Follow us on

Home » एजुकेशन » उदय प्रताप कॉलेज का 116वां स्थापना दिवस सम्पन्न,सेमी क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण ने समापन दिवस को बनाया खास

उदय प्रताप कॉलेज का 116वां स्थापना दिवस सम्पन्न,सेमी क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण ने समापन दिवस को बनाया खास

Share this post:

वाराणसी ।  उदय प्रताप कॉलेज के 116वें स्थापना दिवस समारोह का तीसरा व अंतिम दिन सोमवार को एकल सेमी क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह और अतिथियों ने राजर्षि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और कुलगीत के साथ किया।प्राचार्य प्रो. सिंह ने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों की प्रतिभा और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. सुधा पांडेय (प्राचार्य, दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय, सेवापुरी) और आकांक्षा सिंह (शिक्षिका, संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकैडमी) ने किया।कार्यक्रम में छहों संकायों के प्रतिनिधियों ने उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत किए। बीजेड संकाय की आयुषी उपाध्याय, वाणिज्य संकाय की अनुष्का पाठक, कला संकाय की अर्पित सिंह, पीएम संकाय की निहारिका, कृषि संकाय की तृप्ति श्रीवास्तव और शिक्षा संकाय की गायत्री पांडेय ने सराहनीय प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों को विजेता बताया।तीन दिवसीय आयोजनों के परिणामों में हिंदी वाद-विवाद में कृषि संकाय, अंग्रेजी वाद-विवाद में बीएड व बीजेड संकाय संयुक्त विजेता रहे। रंगोली में कला संकाय, लोकगीत में वाणिज्य व कृषि संकाय संयुक्त, सुभाषित व पेंटिंग में वाणिज्य संकाय, तथा सेमी क्लासिकल नृत्य में कृषि संकाय ने पहला स्थान प्राप्त किया। कुल अंकों के आधार पर समग्र चैंपियन कृषि संकाय घोषित किया गया।प्रो. सुधा पांडेय और प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सभी विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन आकृति सिंह ने किया तथा संयोजन प्रो. अंजू सिंह और अग्नि प्रकाश शर्मा ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अंजू सिंह ने किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x