Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » बाल अखबार हमारा अधिकार’ के साप्ताहिक धमाका में नन्हे हाथों ने उकेरी रंगों की अनोखी दुनिया

बाल अखबार हमारा अधिकार’ के साप्ताहिक धमाका में नन्हे हाथों ने उकेरी रंगों की अनोखी दुनिया

Share this post:

 

जमानियांबाल अखबार हमारा अधिकार’ के तहत आयोजित साप्ताहिक धमाका कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी कला प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे कलाकारों ने रंग-बिरंगी पेन्टिंग्स बनाकर न सिर्फ दर्शकों का मन मोह लिया, बल्कि कल्पनाशीलता और कला के प्रति अपनी गहरी समझ का भी परिचय दिया। आयोजकों की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और उन्हें अभिव्यक्ति का खुला मंच उपलब्ध कराना है। पेन्टिंग प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों की बनाई पेंटिंग्स में प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, खेल, त्योहार एवं स्थानीय संस्कृति जैसे विषय प्रमुख रूप से देखने को मिले।

कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों व अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मक मेहनत की जमकर सराहना की। कई बच्चों की पेंटिंग्स को विशेष प्रशंसा मिली और विजेताओं को सम्मानित भी किया गया हैआने  वाले हफ्तों में भी इस तरह की गतिविधियाँ जारी रहेंगी, ताकि बच्चे कला, साहित्य, खेल, विज्ञान समेत अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना सकें। बच्चों  के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली इस कला प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x