स्थानीय स्तर पर संचालित ‘बाल अख़बार हमारा अधिकार’ के तहत रविवार को आयोजित साप्ताहिक धमाका कार्यक्रम में बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आई। आयोजन के दौरान बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और भावनाओं को रंगों के माध्यम से उकेरते हुए बेहद सुन्दर-सुन्दर पेंटिंग्स तैयार कीं, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। बच्चों द्वारा बनायी गई पेंटिंग्स में प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण, त्योहारों, संस्कृति, विज्ञान और खेल जैसे विविध विषयों का समावेश देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अभिव्यक्ति का मंच देना और उनमें कला एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है।
इस दौरान बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए विशेष रूप से पुरस्कार वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया और भविष्य में ऐसे सृजनात्मक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने की घोषणा की।










