वाराणसी। हाईवे पर तेज रफ्तार और स्टंटबाजी का वीडियो बनाने का शौक दो युवकों पर भारी पड़ गया। कैंट थाना पुलिस ने रविवार को बिना नंबर प्लेट वाली पल्सर बाइक पर जानलेवा स्टंट कर रहे दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों युवक लगातार व्हीलिंग और अन्य खतरनाक करतब दिखा रहे थे, जिससे सड़क पर जा रहे राहगीरों और वाहन चालकों की जान खतरे में पड़ रही थी।पकड़े गए युवकों की पहचान मयंक पुत्र रामसेवक निवासी फुलवरिया और आकाश पुत्र ओमप्रकाश निवासी पहलू का पुरा, थाना कैंट के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से उनकी पल्सर मोटरसाइकिल सीज कर दी है।प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों के हाथों पर बने एक जैसे टैटू पुलिस के लिए अहम सुराग बने हैं। आशंका जताई जा रही है कि ये दोनों किसी संगठित स्टंटबाज समूह से जुड़े हुए हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने हाईवे पर स्टंटबाजी को लेकर सख्त तेवर अपना लिए हैं। मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।बढ़ती स्टंटबाजी पर सख्तीहाल के महीनों में वाराणसी समेत आसपास के इलाकों में सड़क पर स्टंटबाजी की घटनाओं में तेजी आई है। इसे रोकने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि सड़क सुरक्षा बनाए रखी जा सके और युवाओं को गलत उदाहरणों से दूर रखा जा सके।










