Follow us on

Home » एजुकेशन » करियर निर्माण में संचार कौशल हैं सफलता की कुंजी: प्रो. माया शंकर

करियर निर्माण में संचार कौशल हैं सफलता की कुंजी: प्रो. माया शंकर

Share this post:

 

वाराणसी। डोमरी (पड़ाव), रामनगर स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में शनिवार को “कम्युनिकेशन स्किल्स इन करियर बिल्डिंग” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता प्रो. माया शंकर पाण्डेय (सेवानिवृत्त, अंग्रेजी विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय), डॉ. अरुण कुमार दूबे और श्रीमती सीमा मिश्रा ने मां सरस्वती तथा आचार्य पंडित सीताराम चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।डॉ. अरुण कुमार दूबे ने मुख्य वक्ता का स्वागत अंग-वस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पौधा देकर किया। स्वागत भाषण सोफिया खानम द्वारा प्रस्तुत किया गया।मुख्य वक्ता प्रो. माया शंकर पाण्डेय ने कहा कि करियर निर्माण में संचार कौशल अत्यंत आवश्यक हैं। ये न केवल आत्मविश्वास और स्पष्टता लाते हैं, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमताओं और व्यावसायिक संबंधों को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावी संवाद के लिए सुनना, बोलना, लिखना और शरीर भाषा (body language) पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यही गुण व्यक्ति को सफलता और पदोन्नति के अवसर प्रदान करते हैं।कार्यक्रम का संचालन डॉ. लक्ष्मी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अरुण कुमार दूबे ने दिया।संगोष्ठी में डॉ. प्रतिमा राय, डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, दीपक गुप्ता, सुश्री वैशाली पाण्डेय, डॉ. सुप्रिया दूबे, सुश्री नेहा सिंह, सुश्री अंजली विश्वकर्मा, मुकेश गुप्ता, सोफिया खानम सहित शिक्षकों-शिक्षिकाओं और छात्राओं की उपस्थिति रही।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x