Follow us on

Home » एजुकेशन » यूपी कॉलेज में 116वां संस्थापन दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

यूपी कॉलेज में 116वां संस्थापन दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Share this post:

 

वाराणसी। उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय में शनिवार को 116वें संस्थापन दिवस के अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह व अतिथियों ने राजर्षि उदय प्रताप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की।प्राचार्य प्रो. सिंह ने उदय प्रताप कॉलेज की 116 वर्षों की गौरवमयी यात्रा को शिक्षा, संस्कृति, शोध और उत्कृष्टता का संगम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की तर्कशीलता व नेतृत्व क्षमता को निखारते हैं।पहले दिन हिंदी और अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। हिंदी प्रतियोगिता का विषय था कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव की बौद्धिक क्षमता को नष्ट कर रही है, जबकि अंग्रेजी विषय था Artificial Intelligence is Destroying Human Intellectual Capacity।प्रतियोगिता में कॉलेज की छह संकायों के प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष में तर्क प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतियों को उत्कृष्ट बताते हुए विजेताओं का चयन किया। कार्यक्रम का संचालन आकृति सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सह-संयोजक अग्नि प्रकाश शर्मा ने किया।इस अवसर पर प्रो. सुधीर कुमार राय, प्रो. संजय शाही, प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह, प्रो. रश्मि सिंह समेत अनेक शिक्षक और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x