Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » छात्राओं में बढ़ती जागरूकता की पहल: गोपी राधा इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा व हेल्पलाइन प्रशिक्षण अभियान

छात्राओं में बढ़ती जागरूकता की पहल: गोपी राधा इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा व हेल्पलाइन प्रशिक्षण अभियान

Share this post:

वाराणसी। महिलाओं और छात्राओं में आत्मरक्षा तथा सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गोपी राधा इंटर कॉलेज में सोमवार को युवा फाउंडेशन और थाना भेलूपुर की संयुक्त पहल पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने किया, जिसमें छात्राओं को सुरक्षा उपायों और आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। सुधीर कुमार त्रिपाठी ने कहा कि छात्राएं किसी भी प्रकार की मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना को हल्के में न लें और तुरंत अपने परिजनों या पुलिस को सूचित करें। उन्होंने बताया कि नए कानूनों के तहत जीरो एफआईआर किसी भी थाने में दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि 112 (आपातकालीन), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर फ्रॉड) जैसे नंबर याद रखें और अपने छोटे भाई-बहनों व आसपास के बच्चों को भी बताएं। मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को वास्तविक परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने, संकट के समय तुरंत पुलिस सहायता लेने और जागरूक रहने के तरीके समझाए। वक्ताओं ने यह भी बताया कि हाल के दिनों में बच्चियों के साथ होने वाली घटनाएँ बढ़ रही हैं, ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को संकल्प दिलाया गया कि किसी भी प्रकार की घटना या संदिग्ध परिस्थिति की सूचना तुरंत देंगे और खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखेंगी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नीति जायसवाल, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी विकास मिश्रा, सुभाष चंद्र शुक्ला, घनश्याम मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, एसआई शिवम श्रीवास्तव, एसआई शिवनारायण सिंह, हेड कांस्टेबल करूणानिधान, कांस्टेबल पूजा, विनीत समेत पुलिस टीम मौजूद रही। युवा फाउंडेशन से सीमा चौधरी, अनूप पांडेय, विकास मौर्य, गौरव सुमन, इमरान, पिंटू शर्मा, रोहित गिरी आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x