Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वाराणसी में 17 नवम्बर को होगा पंचवक्त्र शांति होम : मोक्ष सदन की अध्यक्ष उषा रानी ने दी जानकारी

वाराणसी में 17 नवम्बर को होगा पंचवक्त्र शांति होम : मोक्ष सदन की अध्यक्ष उषा रानी ने दी जानकारी

Share this post:

 

 

वाराणसी — मोक्ष सदन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट वृद्ध आश्रम, सोनारपुरा केदारघाट वाराणसी द्वारा आगामी 17 नवम्बर 2025 को भव्य पंचवक्त्र शांति होम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संस्था की अध्यक्ष उषा रानी ने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस दिव्य आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह हवन वैदिक परंपरा पर आधारित एक अद्वितीय अनुष्ठान है, जिसका उद्देश्य ग्रह दोष, पितृ दोष, वास्तु दोष, तिथि, वार, योग एवं करण संबंधी दोषों का निवारण कर समाज में शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य की स्थापना करना है। ट्रस्ट की अध्यक्षा ने बताया कि इस विशेष यज्ञ में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति दी जाएगी। यह आयोजन प्रत्येक व्यक्ति के पारिवारिक, आर्थिक एवं मानसिक कल्याण के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि इच्छुक लोग अपना नाम, गोत्र एवं जन्म विवरण देकर इस यज्ञ में सम्मिलित होकर दिव्य लाभ एवं आशीर्वाद प्राप्त करें।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x